Delhi Kanjhawala Case: छठे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सातवें ने किया सरेंडर, पीड़ित परिवार को मदद का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला केस में एक बार फिर नया खुलासा हुआ है। इसी बीच पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आए दिन 20 वर्षीय अंजलि की मां, उसके साथ आखिरी समय में स्कूटी में मौजूद दोस्त निधि और कभी निधि की मां बयान दे रही है।

इस मामले में शुक्रवार (6 जनवरी) शाम को सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया। वह इसी केस में गिरफ्तार आरोपी अमित खन्ना का भाई है.  सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस ने पाया था कि आशुतोष और अंकुश कथित तौर पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया. इसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार की मदद के लिए दिल्ली सरकार से आज दस लाख रुपए सैंक्शन किए. हम पूरी तरह से उनके परिवार के साथ हैं और उनकी हर तरह से मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें- कर्मचारियों ने इच्छा के विरुद्ध आरोपी से सामना कराया', विमान में पेशाब मामले में बोली पीड़िता

संबंधित समाचार