अमित शाह के बाद अब चंपत राय ने किया ऐलान- जनवरी 2024 में श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा राम मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। Ayodhya Ram Mandir:अयोध्या में अगले साल एक जनवरी तक राम मंदिर तैयार होने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के एक दिन बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने शुक्रवार को दोहराया कि मंदिर का निर्माण समय पर पूरा होगा और 2024 के जनवरी महीने में इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें कि त्रिपुरा के सबरूम में बृहस्पतिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘राहुल बाबा, सबरूम से सुन लीजिए कि एक जनवरी, 2024 को अयोध्या में एक विशाल राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।’’

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए गठित ट्रस्ट के पदाधिकारी राय ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है और यह 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा।

ट्रस्ट के सचिव राय ने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 2023 के अंत तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिसंबर 2023 में मंदिर के निर्माण की समयसीमा तय की है और जनवरी, 2024 से इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।‘‘ 

यह भी पढ़ें:-मेरठ: 50 हजार इनामी पूर्व मंत्री और बेटा दिल्ली से गिरफ्तार, पूरे परिवार की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार