मुजफ्फरनगर: बंद कार में हरियाणा के व्यक्ति का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपर थाना क्षेत्र में एक बंद कार से 37 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि छपर थाना क्षेत्र में एक गांव के पास खड़ी एक कार में मोहन (37) नाम के व्यक्ति का शव मिला। 

मृतक की शिनाख्त बटुए में मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई। वह हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। नागर के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोहन के परिजनों ने बताया है कि वह तीन दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-फिरोजाबाद: पत्नी की चाह को पूरा करने के लिए पति ने किया मासूम बच्चे को अगवा, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार