एनिमल्स लवर्स बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने Kanpur Zoo में भेजी हीटर और दवाईयां, ट्विटर हैंडल पर लिखीं यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में भेजी दवाईयां।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में हीटर और दवाईयां भेजी। वह एनिमल लवर्स है। वह अक्सर एनिमल्स को देखने के लिए जंगलों का दौरा करती रहती हैं।

कानपुर, अमृत विचार। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी। रवीना टंडन एनिमल लवर्स है। वह अक्सर एनिमल्स को देखने के लिए जंगलों का दौरा करती रहती हैं।

 

रवीना टंडन के द्वारा दवाईयां भेजने पर वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की टीम ने उन्हें धन्यवाद किया। बताया कि टीम ने एक छह माह के बाघ शावक का नाम रवीना के नाम पर रखने का फैसला लिया है। रवीना के सराहनीय कदम पर वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'बड़े दिल वाली रवीना टंडन का धन्यवाद। 

ठंड में जानवरों के लिये आने पर ने उन्हें धन्यवाद कहा और चिड़ियाघर की पूरी टीम ने आपके नाम पर एक 6 महीने के बाघ शावक का नाम रखा है। वीडियो को रीट्वीट करते हुए रवीना ने लिखा-, 'कानपुर चिड़ियाघर की पहल शानदार है।'

संबंधित समाचार