Unnao में ठंड का बरपा कहर, मां-बेटी समेत तीन की मौत, किसान की मौत से आठ बच्चे बदहवास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में ठंड से तीन की मौत।

उन्नाव में ठंड का सितम जानलेवा हो रहा। ठंड की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

उन्नाव, अमृत विचार। जिले में ठंड का सितम अब जानलेवा हो चला है। भीषण ठंड की चपेट में आकर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में खेत की सिंचाई करने गए किसान और माखी थानाक्षेत्र में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

माखी थानाक्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी भारत प्रसाद गुप्ता मिठाई की दुकान किए है। दिव्यांग बेटी नेहा (33) वर्ष घर पर रहती थी। शुक्रवार देररात अचानक उसकी हालत बिगडी तो परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसने मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत से मां राजेश्वरी बदहवास होकर बिलखने लगी।

शनिवार सुबह पांच बजे मां बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां डाक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घर में दो-दो शव से परिजनों में कोहराम मच गया। एक बेटा विवेक गुप्ता व पति बदहवास है।

वहीं दूसरी घटना में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी निवासी बाबू लाल (45) पुत्र चेताई गौतम शनिवार तड़के अच्छा भला खेत की सिंचाई करने गया था। वहां ठंड लगने से उसकी खेत में ही मौत हो गई। शौच को गए ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी। इसकी सूचना से परिजनो में कोहराम मच गया।

Unnao News, Cold Died, Three Died, Amrit Vichar, ठंड का कहर

पत्नी बिटोला की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पांच बेटियां व तीन बेटे हैं।कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार