बाराबंकी: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
अमृत विचार, सतरिख /बाराबंकी। हरख ब्लॉक क्षेत्र के भानमऊ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर शनिवार की बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा मछली जियारा निवासी वीरेंद्र वर्मा भानमऊ स्थित पुलिस बूथ के बगल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था जिसमें शनिवार की बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग जाने से उसमें रखे बैटरी इनवर्टर चार्जर केबल तार व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सब जलकर राख हो गए। शनिवार की सुबह जब दुकान पर आया तो देखा सब जलकर राख हो चुका है। जिसमें तीन लाख रुपए से ज्यादा भारी नुकसान हो गया। वीरेंद्र वर्मा की रोजी-रोटी जो जलकर राख हो गई।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: 4 दिन बाद मिले दो बच्चियों के शव, मां ने बेटियों को साथ लेकर नहर में लगाई थी छलांग
