रायबरेली: 4 दिन बाद मिले दो बच्चियों के शव, मां ने बेटियों को साथ लेकर नहर में लगाई थी छलांग
अमृत विचार,महराजगंज /रायबरेली। घरेलू कलह में कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मजरे चंदापुर गांव निवासी जहरुम निशा पत्नी मोहम्मद इस्माइल ने अपनी दो बच्चियों के साथ डीह रजबहा नहर में छलांग लगा दी थी। महिला का शव जहां बुधवार की सुबह बरामद हो गया था वहीं बच्चियों की तलाश में प्रशासन बीते चार दिन से जुटा था। नहर के पानी के बहाव के कारण शवों को खोजने में बहुत ही मुश्किल आ रही थी।
शुक्रवार को नहर का पानी रोका गया तो शनिवार की सुबह रजबहा से कटे दौतरा माइनर गेट पर ग्रामीणों ने शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 वर्षीय आयशा बानो का शव अपने कब्जे में ले लिया और दूसरी बच्ची को ढूंढने में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से लग गया। डीह रजबहा के कसरेहला पुल के पास दूसरी बच्ची इरम जो 10 माह की थी उसका भी शव बरामद हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है वहीं पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें - जौनपुर: भाजपा की महिला नेता को मिली जान से मारने की धमकी
