Kanpur के छह चौराहे सबसे ज्यादा खतरनाक, PWD ने सड़क हादसों के नजरिये से ब्लैक स्पॉट के रूप में किया चिह्नित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के छह चौराहे सबसे ज्यादा खतरनाक।

कानपुर के छह चौराहे सबसे ज्यादा खतरनाक। पीडब्ल्यूडी ने सड़क हादसों के नजरिये से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया। इसके लिये वाहन सवारों को आगाह किया जाएगा।

कानपुर, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा को देखते हुए शहर के छह चौराहे बेहद खतरनाक हैं। यहां जल्दबाजी और ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करना घातक साबित हो सकता है। जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोक निर्माण विभाग ने सभी छह चौराहों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया ।

घाटमपुर में स्टेट हाइवे के एक चौराहे को भी दुर्घटना के लिहाज से बेहद खतरनाक मार्ग माना है। राहगीरों को इन स्पॉट पर सुरक्षित करने के लिए करीब ढाई करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। यहां रिफ्लेक्टर, कैट आई, साइन बोर्ड आदि लगवाए जाएंगे।

शहर के खतरनाक चौराहों में विजय नगर के अलावा दादानगर, फजलगंज चौराहा, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) चौराहा, शनिदेव मंदिर, फजलगंज जूट मिल चौराहा भी है। जबकि फजलगंज द्वितीय विजय नगर, दादानगर ढाल पर भी अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसे भी ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।

शहर के बाद घाटमपुर में भी राहा गांव कृष्णा ढाबा के पास स्टेट हाइवे पर भी सड़क हादसे ज्यादा होते हैं। लोक निर्माण विभाग की इस सर्वे के बाद इन खतरनाक चिन्हित स्थानों को सुधार के लिए 2.34 करोड़ का बजट शासन को भेजा गया है।

इन चौराहों पर ये होंगे सुधार कार्य

-सावधानी बोर्ड, स्पीड बोर्ड, स्टॉप साइन बोर्ड, एपीजेड साइन बोर्ड, आरसीसी का निर्माण, स्पीड टेबल, पीले रंग की थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग आदि कार्य होंगे। 

छह जिलों में 37 ब्लैक स्पॉट, खर्च होंगे 22.98 करोड़

-लोक निर्माण विभाग ने कानपुर नगर के छह चौराहों को एक ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया है, जबकि इसके अलावा दो और ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए। 2.33 करोड़ की लागत से इन स्पॉट को ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पांच अन्य जिलों में 34 ब्लैक स्पॉट चन्हित किए गए हैं, जिसमें फर्रुखाबाद में सबसे ज्यादा नौ हैं। यहां 20 करोड़ से ज्यादा खर्च करने का बजट तैयार किया गया है।

अन्य पांच जिलों में ब्लैक स्पॉट

कानपुर देहात : करना तिराहा, भड़ावल, सरदारपुर मोड़, भाड़पुर मोड़, बुधौली मोड़, कारी करवारी मार्ग, मांचा, मूसानगर।
सुधार खर्च : 6.13 करोड़ रुपये

इटावा : कचौराघाट, कुंडेश्वर, आईटीआई चौराहा, वेदपुरा चौराहा, सैफई चौराहा, कछपुरा पुलिया, समथर बंबा, भरथना बकेवर लखना संडौस मार्ग पर लखना तिराहा।
सुधार खर्च : 70:21

औरैया : बिधूना किशनी मार्ग, बिलराया पनवाड़ी मार्ग, बाबरपुर याकूबपुर मार्ग।
सुधार खर्च : 21.35 लाख 

कनौज : अर्जुनपुर, अहेर, खड़िनी ब्रिज, शाहनगर, पट्टी तिराहा, अगौस मोड।
सुधार खर्च : 21.35 लाख

फर्रुखाबाद : दमदमा मोड़, ब्राहिमपुर जागीर, प्रतिपालपुर, स्वर्गधाम, कैंट तिराहा, हाजी नगला मोड़ उबरी खेड़ा मोड़, इन विलेज मोड़, महरुपुर सहजू, हातीपुर पेट्रोल पंप, जसमई तिराहा।
सुधार खर्च : 12 करोड़

 

संबंधित समाचार