Banda News : ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत, आधा दर्जन अस्पताल में भर्ती
Banda News बांदा में ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत।
Banda News बांदा में ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन बीमार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
बांदा, अमृत विचार। Banda News जबरदस्त शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं सर्दी जानलेवा हो चुकी है। आए दिन कोई न कोई ठंड की चपेट में आकर काल के गाल में समा जाता है। खेत की रखवाली करने गए किसान को सर्दी ने जकड़ लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एक अन्य घटना में सर्दी लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सर्दी लग जाने से छह लोगों की हालत बिगड़ गई। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी भूरा यादव (48) पुत्र झंडू यादव खेत में गेहूं और मटर की फसल बोए था। अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए वह रात में खेत की रखवाली कर रहा था। तभी खेत में अन्ना मवेशी घुस गए। वह मवेशियों को भगाने गया। इसी बीच ठंड की चपेट में आ जाने से वह अकड़ गया। खेत में ही अकड़ा पड़ा। रहा।
सुबह होने मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई रामकरण ने बताया कि वह किसानी करता था।
एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के छतैनी गांव निवासी पवन कुमार (40) पुत्र रामऔतार को शनिवार को सुबह सर्दी की चपेट में आ गया। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के चाचा विजय ने बताया कि पवन किसानी करता था। उधर, ठंड लग जाने से तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी योगेंद्र (14) पुत्र राधेश्याम, संतराम (62) पुत्र प्रेमलाल निवासी छोटी बाजार, रबी (15) पुत्र भूरा मवई, अयांश (2) पुत्र सूरज भूरागढ़, जगधर (65) पुत्र परसदवा स्वराज कालोनी, राजकिशोर (43) पुत्र रामऔतार कुशवाहा नगर को भर्ती कराया गया। वहीं डाक्टरों का कहना है कि सर्दी में एहतियात बरतने की जरूरत है।
