Banda Crime : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda Crime बांदा में धर्म परिवर्तन का आरोपी गिरफ्तार।

Banda Crime बांदा की अतर्रा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। आरोपी हमीरपुर जिले के मौदहा का रहने वाला।

बांदा, अमृत विचार। Banda Crime अतर्रा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व जबरन धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रह आपरेशन क्लीन अभियान में अतर्रा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। अतर्रा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व जबरन धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म के आरोपी अफजल पुत्र अजीत बक्श को शनिवार को कस्बा स्थित बिसंडा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से मौदहा (हमीरपुर) का निवासी है। इन दिनों वह अतर्रा में रह रहा था। इसके पूर्व नाबालिग को पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक संतोष सरोज समेत कांस्टेबिल नकुल राय व पंकज आर्या शामिल रहे।

 

 

संबंधित समाचार