बहराइच : सड़क किनारे खड़े लोगों को सांड ने पटका, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वापस लौट कर हमला कर रहे सांड, नगर पालिका प्रशासन मौन

अमृत विचार, बहराइच। शहर में टहल रहे सांड आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। शनिवार शाम को शहर के बंजारी मोड़ के निकट लोग खड़े थे। तभी सांड पहुंच गए। दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर में छुट्टा मवेशी आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। लेकिन नगर पालिका प्रशासन सिर्फ कागजों पर ही मवेशियों को पकड़ कर गोशाला में भेजने का काम करता दिख रहा है। कोतवाली देहात के मोहल्ला बंजारी मोड़ पर दो सांड शनिवार को टहल रहे थे।

जबकि कुछ दूरी पर मोहल्ला निवासी एजाज उल हक (48) पुत्र सत्तार खान चल रहे थे। तभी एक सांड आया। उसने एजाज उल हक पर दो बार हमला कर घायल कर दिया। जबकि अयोध्या प्रसाद यादव (55) राम दुलारे पर भी हमला किया। सांड ने दोबारा जाकर भी हमला किया। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें:-बांदा : बीमा कंपनी मृतकाश्रितों को देगी 1 करोड़ 35 लाख का मुआवजा

संबंधित समाचार