UP Police Headquarter: अखिलेश यादव सुबह-सुबह पहुंचे पुलिस हेडक्वार्टर, बताया अंदर का हाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रविवार सुबह-सुबह राजधानी लखनऊ में स्थित पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ कई सपा नेता भी मौजूद रहे। लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वहां एक भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमों के मुद्दे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विरोध जताया है। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में समाजवादी पार्टी ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना, निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।

यह भी पढ़ें:-SP Media Cell के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार