सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे अखिलेश, भाजपा प्रवक्ता ने दी सलाह, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने और मनीष अग्रवाल के पक्ष में पुलिस पर दबाव बनाने के मामले में भाजपा प्रवक्ता ने टिप्पणी की है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा है कि आरोपित के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री का पुलिस मुख्यालय पहुंचना यह साबित करता है कि सपा की तरफ से मनीष अग्रवाल को संरक्षण मिल रहा था। भाजपा प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि इस पूरे मामले पर अखिलेश यादव को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, दरअसल,समाजवादी पार्टी के आईटी सेल मनीष जगन अग्रवाल संचालक को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष पर आरोप है कि सपा के ट्वीटर हैंडल से नेताओं,पत्रकारों और महिलाओं पर  अभद्र टिप्पणी की गई थी,इतना ही नहीं इस ट्वीटर हैंडल समाजिक सदभाव बिगाड़ने की साजिश की जा रही थी। जिसके बाद मनीष पर एफआईआर दर्ज हुई । जिस ट्वीटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी की गई थी। उसका संचालन मनीष किया करते थे। उसी पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

 

इस गिरफ्तारी के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। वहीं सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर इस गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बात पर भाजपा प्रवक्ता ने सपा ट्वीटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को समाजिक सदभाव बिगाड़ने की साजिश करार दिया है।

यह भी पढ़ें:-बड़ी खबर: सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, ADG बोले- होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार