बड़ी खबर: सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, ADG बोले- होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को अभद्र भाषा प्रयोग करने के चलते गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यग्दव पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। इसको लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदर्शन की जगह तय है और पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेंगे। 

एडीजी ने कहा कि मनीष की गिरफ़्तारी सबूतों और विवेचना के आधार पर की गयी है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जमा किये गए हैं। ये पूरी विवेचना बीते साल के नवंबर महीने से चल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप मनीष पर है, और सबूतों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पुलिस मुख्यालय पर आने के कार्यक्रम के बारे में किसी भी तरह की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गयी थी।        
ये भी पढ़ें -  Akhilesh Yadav: पुलिस मुख्यालय में भड़के अखिलेश, कहा- नहीं पियूंगा चाय, जहर हुआ तो... Video वायरल

संबंधित समाचार