राम मंदिर पर विवादित टिप्पणी देकर बुरे फंसे जगदानंद, भड़के संत, महंत राजू दास बोले- आरजेडी नेता का सिर धड़ से कर देंगे जुदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की राम मंदिर निर्माण पर विवादित टिप्पणी के बाद रामनगरी के संतों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने तो फिर सिर धड़ से अलग करने वाला बयान जारी किया है।

राजू दास ने विवादित बयान पर आक्रामक होते हुए कहा कि नेता जगदानंद सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उनकी बुद्धि शुद्ध करने के लिए सिर धड़ से अलग करना होगा। जो नफरत की बात करता है जिसका नफरत से संबंध है वही इस तरीके की भाषा का प्रयोग कर सकता है।

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि नफरत की भूमि नहीं यहां सदियों से भगवान रामलला का मंदिर रहा है। रामलला का जन्मस्थल पवित्र भूमि है। राम के जो विरोधी हैं वह इस तरीके की भाषा बोलते हैं। भगवान राम आदर्श पुरुष हैं। जो भगवान राम की आराधना करता है वह सुख शांति प्राप्त करता है और जो निंदा करता है उसे नर्क मिलता है। वह दुख को भोगता है।

आरजेडी नेता भगवान और भगवान के भक्तों के विरोधी हैं। इसलिए इस तरीके की भाषा बोलते हैं। उनका बयान भगवान के प्रति सदा निंदनीय रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-बड़ी खबर: सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं का हंगामा, ADG बोले- होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार