रामपुर: सांसद को दो दिन के भीतर तीसरी बार मिली धमकी, मुख्यमंत्री पर भी साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को एएसपी, और सीओ सिटी पहुंचे सांसद के घर जुटाई जानकारी

रामपुर, अमृत विचार। सांसद घनश्याम सिंह लोधी को दो दिन के अंदर तीसरी बार केस वापस लेने की धमकी दी है। इस बार सूबे के मुख्यमंत्री को भी निशान पर लेने की बात कहीं है। इसके बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को एएसपी डा.संसार सिंह,सीओ सिटी अनुज चौधरी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर सांसद के घर पहुंचे। जहां उनसे से सारी जानकारी जुटाई।

भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी के व्हाट्सएप पर गुरुमुखी और अंग्रेजी भाषा शुक्रवार रात को  उनको भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की धमकी दी गई थी। हिन्दुस्तान मुर्दाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद बोलो। पूरे हिन्दुस्तान में बीजेपी,आरएसएस, मंत्री और इंडियन आर्मी को निशाना बनाया जाएगा यह मैसेज भेजे गए थे। साथ ही उनको और परिवार को जान से  मारने की धमकी भी दी गई थी।

 जिसके बाद उन्होने एसपी  को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उनको केस वापस लेने की धमकी दी थी। अभी पुलिस जांच में जुटी थी,कि शनिवार रात को  सांसद घनश्याम सिंह लोधी के मोबाइल पर लश्करे खालसा ने फिर से तीसरी बार धमकी व्हाट्सएप पर दी। जिसमे लिखकर भेजा कि केस वापस ले लो,लेकिन इस बार मैसेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाने पर लिए होने का जिक्र किया है। 

मैसेज भेजने के बाद फिर देर रात 12:43 व 12:49 पर आई दो बार आई व्हाट्सएप कॉल को जब सांसद के बेटे अजय लोधी ने कॉल रिसीव की, तो बेटे को भी जान से मारने की धमकी व गाली गलौज  करते हुए। जल्दी केस वापस लेने की बात कहीं। जिसके बाद से सांसद और उनके परिवार के होश उड़ हुए है। रविवार को एएसपी डॉ.संसार सिंह, सीओ सिटी अनुज चौधरी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर  सांसद के घर पहुंचे। जहां सारी जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: मर्दानी बनी युवती, वीडियो बना रहे शोहदों को पीटा

संबंधित समाचार