चुनाव जीतने के लिए सभी को करना होगा सामूहिक प्रयास : लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। गोरखपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर मंडल व ब्लाक स्तरीय बैठक हुई। बैठक में चुनाव में विजय हासिल करने को लेकर रणनीति बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सभी मंडलों के प्रभारी व संयोजकों व अध्यक्ष ने अपनी राय रखी।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि चुनाव में विजय हासिल करने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि निरंतर संपर्क और संवाद हमारी चुनाव रणनीति को संबल प्रदान करता है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वाहन करना है।

जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि मंडल स्तर पर बैठकें करके पदाधिकारी चुनाव को लेकर एक प्रभावी रणनीति बना ले। चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे है।  जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मतदाताओं से सतत संपर्क-संवाद हमें स्थापित करते रहना है।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। इस अवसर पर विधायक अमित सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, राघवेंद्र पांडेय, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी जिला व महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: दिल्ली से लौटे कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार