व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है संघ की शाखा :संजय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरएसएस के शाखा संगम में 26 बस्तियों के स्वयं सेवक हुए शामिल

अमृत विचार, बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नगर  में जगह - जगह लगने वाली शाखाओं को एक साथ लगाने का अभिनव प्रयोग हुआ। शाखा संगम में कुल 26 बस्तियों के स्वयं सेवक शामिल हुए। सभी शाखाओं के मुख्य शिक्षक एवं शाखा कार्यवाह अपना ध्वज एवं  स्वयंसेवकों को लेकर स्टेडियम में एकत्रित हुए। एक ही प्रांगण में इतनी शाखा एवं उनके ध्वज  उपस्थित लोगों का मन मोह रहे थे। 

बतौर मुख्यवक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक संजय ने कहा कि संघ की शाखाओं में व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक क्षमताओं का विकास होता है। संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है।उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार की 1925 में शुरू की गई शाखा के 98 वर्ष की लंबी यात्रा का सारांश नगर की शाखा संगम में देखने को मिल रहा है। कहा कि शाखा हमारी कार्य पद्धति की प्रमुख विशेषता है।उन्होने कहा कि विश्व कल्याण के लिए हिंदुओ को न सिर्फ संगठित होना होगा बल्कि जागना भी जरूरी है। जब हिन्दू जागेगा तब राष्ट्र जागेगा और जब राष्ट्र जागेगा तब सम्पूर्ण विश्व जागेगा।

उन्होंने कहा भेदभाव मुक्त समरस समाज की स्थापना संघ का लक्ष्य है। उन्होने  स्वयं सेवकों को बताया कि आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जिसकी विश्व के 50 से अधिक देशों में शाखाएं है। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, हर-हर बम-बम के नारों की गूंज दूर तक फैलती रही। अध्यक्षता योग गुरु स्वामी चेतनानंद ने की। संघ प्रार्थना  ' नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमे ' के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  

इस अवसर पर जिला संघ चालक डॉ आरएस गुप्ता,जिला कार्यवाह सुधीर,जिला प्रचारक अभिषेक,नगर संघ चालक विष्णु प्रताप,शैलेंद्र,नगर प्रचारक अनुपम ,आशुतोष , अजय , शुभम , यशपाल , राकेश गुप्ता , पूर्णेन्दु ,पारितोष , कपिल , दिलीप , अमितेश, दीपक, सर्वेश, शिवम, चर्चित मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - वाराणसी पहुंचे CM योगी, Tent City में सुविधा और सुरक्षा का लिया जायजा  

संबंधित समाचार