आज का राशिफल। 09 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज कानूनी मामलों में चूक होने की आशंका है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपको सहकर्मियों के व्यवहार से सचेत रहना चाहिए। आपके आचरण को लेकर कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं। नए दोस्त बन सकते हैं।

वृष

आज बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा।

मिथुन

आज का दिन कुछ आलस्य युक्त हो सकता है। मेहनत वाले कार्यों को करना उचित नहीं है। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

कर्क

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। युवाओं को जॉब संबंधित इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं में आपको सावधान रहना चाहिए। नए विचारों को खुले मन से स्वीकारें इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। 

सिंह

आज अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपनी नौकरी से काफी संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।

कन्या

आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिए शुभ दिन है। विवाहोच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

तुला

आज जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स पर ज्यादा भरोसा न करें। धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता निश्चित है। व्यक्तित्व विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक

आज कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर सकते हैं। समाज में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। यदि आप कंसल्टेंसी संबंधित किसी काम से जुड़े हुए हैं तो लाभ के प्रबल योग हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे।

धनु

आज उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है। आपके कार्य रुक भी रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता बढ़ाएं। अपनी बातों को लेकर अड़ियल न बनें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेेंगे।

मकर

आज महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिए। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहें हैं।

कुंभ

आज समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियंत्रण पा लेंगे।

मीन

आज छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से आपको लाभ होगा। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। संतान की उन्नति से उत्साहित होंगे।