गोंडा: ठंड के चलते बदला गया स्कूलों का समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि अब इंटर कॉलेज में संबद्ध प्राइमरी(कक्षा एक से आठ तक) से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए शिक्षा निदेशक की तरफ से निर्देश मिले हैं। डीआईओएस बताया कि कक्षा एक से आठ के छात्रों की कक्षाएं 14 जनवरी तक नहीं चलेंगी। उनमें अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें -सर्दी का सितम: गलन भरी सर्दी से छूट रही कंपकंपी, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल  

संबंधित समाचार