सर्दी का सितम: गलन भरी सर्दी से छूट रही कंपकंपी, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सर्दी इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। बच्चे, बूढ़े ,जवान हो या पशु-पक्षी सभी सभी से परेशान है, इन दिनों गलन  भरी सर्दी ने लोगों को काफी परेशान किया है। सर्दी से बचने के लिए लोग या तो  दिनभर अलाव  के पास बैठे नजर आते हैं, या फिर घरों में दुबके रहते हैं। 

दिन में निकलने वाली नाममात्र की धुप भी सर्दी से बचने में नाकाफी है। पूरे जिले में शीतलहर से आम जनजीवन अस्तव्यस्त है। रविवार को  दिन का न्यूनतम तापमान 5डिग्री सेंटी ग्रेड तक आ गया, तापमान में हो रही गिरावट लोगो की चिंता का सबब बन रहा है। इसके इतर दिन का  अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह हर तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था, बड़ी मुश्किल से 50मीटर दूर का दिख रहा था, दिन में 4किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। जिससे सर्दी में और इजाफा हो गया।  

14 तक बंद रहेंगे 12 वीं तक के सभी स्कूल
ठंड और कोहरे के चलते 7 जनवरी तक 12 वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया है कि शीतलहर के चलते डीएम के आदेश पर जिले में संचालित सरकारी और निजी 12 वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया है। दुबे ने बताया है कि 15 को रविवार की छुट्टी रहेगी, इसलिए सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद : शीत लहर का प्रकोप, ठंड के चलते बारहवीं तक के स्कूल 10 तक बंद  

संबंधित समाचार