मुरादाबाद: 20 लाख के गबन में यूपी राजकीय निर्माण निगम के दो इंजीनियरों पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छजलैट पुलिस ने की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्जीवाड़ा करके दो इंजीनियरों ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को 20 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। अपर परियोजना प्रबंधक ने छजलैट थाने में दोनों इंजीनियरों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया है। दोनों ने लेखाकार के फर्जी हस्ताक्षर कर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के लिए अग्रिम भुगतान करके गबन किया। इसके साथ ही फर्जी बिल लगाकर भी रकम हड़प ली।

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मथाना में कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम की मुरादाबाद इकाई के पास है। इसके अपर परियोजना प्रबंधक डीएस राणा ने छजलैट थाने में स्थानिक अभियंता इकाई प्रभारी मुकेश सिंघल और सहायक अभियंता सिविल अखिलेश प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का केस दर्ज कराया है।

डीएस राणा के अनुसार यूपी राजकीय निर्माण निगम के अंर्तगत निर्माणाधीन तहसील हसनपुर अमरोहा के काम के लिए जेएमडी इन्टरप्राइजेज नया रामनगर कोटा रोड, उरई जालौन को 4.5 लाख का अग्रिम भुगतान मैन्यूअल वाउचर बनाकर इकाई प्रभारी मुकेश सिंघल ने कर दिया। इसी तरह छजलैट थाना क्षेत्र के मथाना में बन रहे डिग्री कालेज के लिए 15 लाख रुपये अग्रिम भुगतान नियम विरुद्ध व फर्जी तरीके से कर दिया गया। दोनों भुगतान लेखाकार के फर्जी हस्ताक्षर करके किए गए। मामले की जांच के दौरान लेखाकार ने बिल पर अपने हस्ताक्षर होने से मना कर दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि सहायक अभियंता सिविल अखिलेश प्रताप सिंह डिग्री कलेज मथाना के कार्य में तैनात नहीं है। इसके बावजूद 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया। 

अखिलेश प्रताप सिंह ने फर्जीवाड़ा करके न्याय विभाग नजीबाबाद के कार्य के लिए जारी वर्क ऑर्डर बुक, सप्लाई ऑर्डर बुक, जीआरएन बुक का अवैध रूप से डिग्री कलेज मथाना पर फर्जी बिल मैसर्स जेएसडी इन्टरप्राइजेज नया रामनगर उरई जालौन के पक्ष मे सामग्री के सात लाख 46 हजार 244 रुपये और लेबर चार्ज के मद में नौ लाख 95 हजार 676 रुपये निकाल कर गबन कर लिया। इसके अलावा मैसर्स शुभ साल्यूशन सहारनपुर के पक्ष में 800 बोरी सीमेंट के नाम पर दो लाख 63 हजार 200 रुपये और उतरवाई के नाम पर तीन हजार 776 रुपये निकाल लिए। इस तरह अखिलेश प्रताप सिंह ने 20 लाख 8 हजार 897 रुपये का गबन किया। मुरादाबाद इकाई पर बिना अनुमति के प्रत्येक माह चार कम्प्यूटर ऑपरेटरों का वेतन आउट सोर्सिंग के माध्यम से मैसर्स कान्हा एसोसिएट रामनगर उरई जालौन के पक्ष में किया गया। इसमें चार लाख 39 हजार रुपये का गबन हुआ।

स्थानिक अभियंता व इकाई प्रभारी मुकेश सिंघल और सहायक अभियंता सिविल अखिलेश प्रताप सिंह पर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता करके राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। दोनो इंजीनियरों ने अपने हस्ताक्षर से कूटरचित दस्तावेज तैयार करके विभाग को चूना लगाया है। छजलैट के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों इंजीनियरों के खिलाफ केस दर्ज किया कर लिया है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : शीत लहर का प्रकोप, ठंड के चलते बारहवीं तक के स्कूल 10 तक बंद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव