कन्नौज में भीषण हादसा: एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, तीन की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कई दिनों से कोहरा जनजीवन पर कहर ढा रहा है। देर रात कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। यूपीडा कर्मचारियों ने पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुँचाया। रविवार आधी रात के वक्त ठठिया क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते एक स्लीपर बस दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रही थी।

पिपरौली गांव के निकट पहुंचने पर एक खड़े ट्रक में घुस गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। घना कोहरा होने से चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। उनकी सूचना पर यूपीडा के कर्मचारी व पुलिस भी पहुँच गई।

आननफानन बचाव का काम शुरू किया गया। घायलों को व अन्य सवारियों को बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया जहां डॉक्टरों ने रायबरेली निवासी संजना, अनीता व 12 वर्षीय बालक देवांश को मृत घोषित कर दिया। करीब डेढ़ दर्जन घायलों कक भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। उधर सुरक्षित बचे यात्रियों को अन्य वाहनों से आगे रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 'जीएसटी वसूलेंगे पर ग्राहकों को पक्का बिल नहीं देंगे'

संबंधित समाचार