एक दिन की अनुपस्थिति पर 10 दिन का कटेगा वेतन :एडीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सफाई न होने पर कर्मियों पर कार्रवाई की कही बात

अमृत विचार, कैसरगंज/ बहराइच। ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत कैसरगंज ने विकास खंड सफाई कर्मचारियों की बैठक बुलाई। जिसमें विकास खंड में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य करें। जो कर्मी शिथिलता बरतेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाई की जायेगी।

ब्लॉक सभागार कैसरगंज में विकास खंड के सभी सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि समस्त कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन करें, और रोस्टर के अनुसार साफ सफाई करें। साथ ही जीपीएस कैमरे से प्रतिदिन फोटो ग्रुप पर भेजें। जिससे कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके कार्यों को देखा जा सके। उनके फोटो और कार्यों के मिलान करते हुए उपस्थिति की सूचना तैयार कर ली जाएगी, अन्यथा की दशा में अनुपस्थित माने जाएंगे। अनुपस्थित होने की स्थिति में उनका उस दिन का वेतन रोककर विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

उन्होंने बताया ग्राम पंचायतों में समय के अनुसार उपस्थित होकर सार्वजनिक स्थान आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आरसीसी रोड, और समस्त ग्राम पंचायतों में हैंड पंप तथा नालियों की सफाई रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन करें। जिस सफाई कर्मचारी के खिलाफ प्रधान सचिव या कोई भी ग्रामवासी द्वारा सफाई के प्रति शिकायत आएगी तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें दंडित किया जाएगा। 

इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, नीलम यादव, राजकरन, कैलाशनाथ यादव, नियाज अहमद, रिजवान अहमद सिद्दीकी , राम कैलाश,तेज बहादुर यादव, सुनील कुमार, हंस राम, रिजवान अंसारी, परशुराम, दिलीप धवन, अखिलेश कुमार सिंह, मोहम्मद आमिर, आनंद मोरिया, राजेश कुमार, अजय कुमार ,नीता कुमारी, राम कुमारी, अर्चिता श्रीवास्तव सहित समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - फर्जी व्यक्ति घर में जबरन घुसे तो वहीं मार डालो ...BJP विधायक नंदकिशोर ने दिया विवादित बयान 

संबंधित समाचार