बरेली: नेपाल की लड़कियां हाफिजगंज में कर रहीं देह व्यापार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नेपाल की लड़कियों को हाफिजगंज में लाकर वहां का रहने वाला दबंग उनसे देह व्यापार करा रहा है। मोहल्ले की महिला ने जब इसका विरोध किया तो दबंग ने उसके घर में बदमाश भेजकर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी महिला ने विरोध जारी रखा तो …

बरेली, अमृत विचार। नेपाल की लड़कियों को हाफिजगंज में लाकर वहां का रहने वाला दबंग उनसे देह व्यापार करा रहा है। मोहल्ले की महिला ने जब इसका विरोध किया तो दबंग ने उसके घर में बदमाश भेजकर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी महिला ने विरोध जारी रखा तो दबंग उसके घर में घुस गए और दुष्कर्म का प्रयास करते हुए घर में रखी नगदी और जेवर लूट ले गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हाफिजगंज की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके मोहल्ले का रहने वाला दूसरे समुदाय का दबंग युवक अपने घर में जिस्मफरोशी का काम करता है। इसके लिए वह नेपाल से गरीब लड़कियां लेकर आता है और वेश्यावृति कराता है। महिला ने इस देह व्यापार को बंद कराने के लिए चौकी इंचार्ज रिठौरा से शिकायत की। इस पर दबंग महिला के घर के बाहर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके घर के बाहर फायरिंग कर दी।

इसके बाद भी महिला नहीं डरी और पुलिस अधिकारी से शिकायत की बात कही तो मंगलवार सुबह 4 बजे चार-पांच लोग उनके घर में घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया। इसके बाद हमलावार उनके घर में रखे 25 हजार की नगदी और जेवर लूटकर ले गए। पीड़ित महिला ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की है।

संबंधित समाचार