ayodhya road accident: कोहरे में ट्रॉली से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां कामाख्या धाम से दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

अमृत विचार, रुदौली, अयोध्या। ayodhya road accident.. मां कामाख्या धाम में दर्शन करके घर लौट रहे दो चचेरे भाईयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर सोमवार को मां कामाख्या धाम में हजारों लोग दर्शन को आते हैं। दोनों चचेरे भाई भी नियमित रूप से हर सोमवार को मां कामाख्या के दर्शन को आते थे।

मवई थाना क्षेत्र के पूरे गोड़िया मजरे भैंसौली गांव निवासी संजय (24) पुत्र कैलाश निषाद अपने चचेरे भाई दीपक (18) पुत्र हरिनाथ के साथ बाइक से सोमवार को मां के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बदलेपुर गांव के निकट मोड़ पर उनकी बाइक कोहरे में न दिखने से आगे जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पाकर बाबा बाजार थानाध्यक्ष संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी सुनवा के पास एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे भाई की सीएचसी रुदौली में मौत हो गई। बाइक सवार को बचाने की कोशिश की तो गन्ना लदी ट्राली भी गड्ढे में पलट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: दो चचेरी बहनों ने जहर खाकर दी जान, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार