MCD बवाल : हंगामे को लेकर BJP का केजरीवाल के आवास के पास और पहले शपथ दिलाने के विरोध में AAP का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों पर पिछले सप्ताह दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने आप तथा उसके संयोजक केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। 

ये भी पढ़ें:-SC ने की समान नागरिक संहिता के लिए गठित समितियों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चंदगीराम अखाड़ा से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया। यह जगह केजरीवाल के सरकारी आवास से कुछ ही दूरी पर है। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सदन में छह जनवरी को जो कुछ हुआ, अत्यंत शर्मनाक है। आप पार्षदों ने महिलाओं समेत भाजपा पार्षदों पर हमला किया। हम आप की गुंडागर्दी का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

 

09011-pti01_09_2023_000137bदिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आप पार्षदों ने निगम के सदन में शोर-शराबा किया और एल्डरमैन (सदस्यों) को शपथ लेने से रोककर संविधान का अपमान किया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नव निर्वाचित सदन की शुक्रवार को हुई पहली बैठक हंगामेदार रही। 

09011-pti01_09_2023_000138b

आप पार्षदों ने उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 (एल्डरमैन) सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया। इसे आप और भाजपा के सदस्य आपस में भिड़ गए, उन्होंने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और धक्कामुक्की की। इस वजह से सदन की बैठक को महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराए बिना ही स्थगित कर दिया गया। 

 भाजपा मुख्यालय पर AAP ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में एल्डरमैन (मनोनीत सदस्यों) को सदन में पहले शपथ दिलाने के मुद्दे पर सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उसपर नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया। इन एल्डरमैन को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तीन जनवरी को नियुक्त किया था और इन्हें मनोनीत पार्षद भी कहा जाता है।

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और पार्टी नेता आदिल अहमद खान ने हिस्सा लिया। एमसीडी के सदन की छह जनवरी को हुई पहली बैठक में पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने निर्वाचित पार्षदों से पहले एल्डरमैन को शपथ दिलाने का फैसला किया था जिसके बाद भाजपा और आप के सदस्यों के बीच वाक युद्ध छिड़ गया था और सदन में हंगामा हो गया था। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

 सदन में हंगामा होने से पहले चार एल्डरमैन ने शपथ ले ली थी। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने एल्डरमैन को पहले शपथ इसलिए दिलाई ताकि उन्हें महापौर और उपमहापौर चुनाव में मताधिकार दिया जा सके। महापौर पद के लिए आप की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने कहा कि जो छह जनवरी को हुआ है, उसके खिलाफ हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। 

हमारा मानना है कि इन नामित एल्डरमैन को पहले शपथ इसलिए दिलाई गई है क्योंकि उन्हें वोट देने का अधिकार दिया जा सकता है। हम उपराज्यपाल से बयान चाहते हैं कि वे मतदान नहीं करेंगे और तभी हमारा प्रदर्शन खत्म होगा। आप का आरोप है कि मनोनीत पार्षद भाजपा के कार्यकर्ता हैं और निगम ने बिना दिल्ली सरकार को बताए उनके नाम सीधे उपराज्यपाल को भेज दिए।

ये भी पढ़ें:-पूर्व सेना प्रमुख के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने पर भाजपा और कांग्रेस में वाकयुद्ध

संबंधित समाचार