लखनऊ: CM योगी ने शुरू की मंडलीय समीक्षा बैठक, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने अव्वास पर मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की है। इस बैठक में यूपी के सभी मंडलों में शामिल जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सीएम आवास पर शुरू हुई इस बैठक में सबसे पहले सहारनपुर मंडल की समीक्षा सीएम कर रहे हैं। इसके बाद आजमगढ़ और फिर मुरादाबाद मंडल की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में सीएम योगी आगामी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। इस मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान ठंड में नागरिकों के लिए जरूरी सुविधाएं और बचाव के तरीके पर भी बात की जा रही है। मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।     

ये भी पढ़ें - लखनऊ: ठंड में Crime को रोकने पर DGP ने जारी किया अलर्ट, ग्रामीण भी करेंगे इसमें Support 

संबंधित समाचार