अयोध्या: तहसील गेट बंद कर भकियू ने किया जोरदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सोहावल/ अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय का गेट बन्द कर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। तहसील गेट बंद होने से अधिकारियों और वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर तीन सूत्रीय मांग पर नायब तहसीलदार को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। 

भाकियू ने इस बात पर आक्रोश जताया है कि अधिकारी दी जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से नही लेते और न ही कोई कार्यवाही होती है। ज्ञापन में टोल प्लाजा पर  500 मीटर के दायरे में नियम विरुद्ध चल रहे ढाबों के संचालन और खड़े होने वाले वाहनों पर रोक सहित फाइनेंसर के एजेंटों की ओर से वाहनों से वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन में नगर पंचायत सुचित्तागंज में  सड़क पर खड़े पोल हटवाने के साथ आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांगें शामिल रहीं। यूनियन के नेता फरीद अहमद की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ। नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा ने बताया कि मांग पत्र मिला है। जांच और कार्यवाही के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: शासन ने शुरू कराई कस्तूरबा विद्यालयों की जांच, पहुंचेगी टीम  

संबंधित समाचार