बहराइच: RLD ने किसानों से भरवाया मांग पत्र, CM Yogi को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार की ओर से घोषित गन्ना मूल्य अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसके विरोध में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की ओर से किसानों से मांग पत्र भरवाया गया। यह मांग पत्र डाक द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधान सभा चुनाव से पूर्व 26 सितंबर 2021 को गन्ना किसानों का लाभकारी मूल्य घोषित किया गया था। यह मूल्य  अब तक लागू नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय लोकदल (RLD)  ने इसे किसानों के साथ छलावा बताया। कहा कि किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश के सभी 75 जिलो के विधायक, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सभी प्रदेश के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जिलों से किसानों द्वारा भरा गया मांग पत्र भेजें।

इस को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मनजीत सिंह के आव्हान पर मांग पत्र भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार जनवरी  को पूरे प्रदेश के साथ जनपद में मांग पत्र भरने का कार्यक्रम मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर अजीमुल्ला खान के नेतृत्व में लगभग 60-70 किसानों द्वारा मांग पत्र भर कर उसे मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डाकघर द्वारा भेजा गया। 

ताकि सरकार को जगाया जा सके। कार्यक्रम में किसानों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सरजीत सिंह, रियाजुद्दीन राजू, समीर खान, अजय कुमार यादव, रिंकू यादव, खुर्शीद अहमद, अमन यादव, मोहम्मद सलीम, अतहर अली, सगीर अहमद, अनंतराम, अर्शदीप सिंह (सनी), अजय पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: Short Circuit से लगी आग में जिंदा जली मासूम बालिका, सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 

संबंधित समाचार