अध्योध्या पहुंचे बाबा रामदेव और डिप्टी सीएम समेत तमाम अतिथि
अयोध्या, अमृत विचार। बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित अतिथियों के आगमन का दौर जारी है। कोई हेलीकॉप्टर से आ रहा है तो कोई कार से। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को हवाई पट्टी भी गुलजार रही। योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी अवधेशानंद, चिदानंद मुनि, सुधीर दहिया और राजू स्वामी हेलीकॉप्टर से …
अयोध्या, अमृत विचार। बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित अतिथियों के आगमन का दौर जारी है। कोई हेलीकॉप्टर से आ रहा है तो कोई कार से। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को हवाई पट्टी भी गुलजार रही। योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी अवधेशानंद, चिदानंद मुनि, सुधीर दहिया और राजू स्वामी हेलीकॉप्टर से पट्टी पहुंचे तो दूसरे से ब्रह्मानंद स्वामी, सुरेश पटेल, रितेश डांडिया ने लैंड किया। बाबा रामदेव राम की पैड़ी पहुंचे तो सेल्फी के लिए होड़ लग गई। बचाव के लिए उन्होंने पार्टी पर ही तेज दौड़ लगा दी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा सुबह ही राम नगरी पहुंच गए और पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश में मंत्री रहे जय भान सिंह पवैया अपने साथ चंबल काजल और सिद्ध पीठ दतिया की मिट्टी लेकर राम नगरी पहुंचे और ट्रस्ट अध्यक्ष को सौंपा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी राम नगरी पहुंच गए और ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपालदास से मुलाकात की।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भी शाम को पहुंचे तथा कारसेवक पुरम जाकर पुरुषोत्तम सिंह समेत अन्य से मेल मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गिरि जी महाराज पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। चातुर्मास और अधिक उम्र होने के चलते ट्रस्ट के कई सदस्य भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं। ट्रस्ट के पदेन सदस्य केंद्र सरकार के प्रदीप ज्ञानेश कुमार और प्रदेश प्रतिनिधि अवनीश कुमार अवस्थी देर रात अथवा सुबह अयोध्या आएंगे।
