Bahraich: सपा candidate को जीत दिलाने के लिए Election प्रभारियों ने की बैठक
अमृत विचार, बहराइच। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय में सोमवार को चुनाव प्रभारी (Election Incharge) की देखरेख में बैठक हुई। चुनाव प्रभारी ने कहा कि सपा ने गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से ओबीसी (OBC) प्रत्याशी को टिकट देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। ऐसे में सभी मिलकर चुनाव में जीत दिलाने का काम करें।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Uttar Pradesh Legislative Council Block Graduate Constituency) के आगामी चुनाव के लिए मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की स्वीकृति के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गोरखपुर- फैजाबाद के खंड स्नातक क्षेत्र की चुनाव तैयारियों के लिए प्रत्येक जिले में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी कर दी है।
पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व गोंडा जनपद के पूर्व विधायक रमेश गौतम को बहराइच जनपद का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। चुनाव प्रभारी ने कहा कि गोरखपुर - फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से पार्टी ने करुणाकांत मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाकर पिछड़े वर्ग को संदेश देने की कोशिश की है की पार्टी अपने कोर वोट बैंक के मुद्दे से भटकी नहीं है।
पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में चुनाव प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, रमेश गौतम , कैसरगंज विधायक आनंद यादव व पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा के समक्ष जिला स्तरीय व विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची व मतदेय केंद्रों पर चुनाव प्रबंधन को लेकर बैठक की।
जिसमें कैसरगंज से दाताराम मौर्य, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इमरान खान, सपा नेता अनिल यादव ,महसी से देवेश चंद्र मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आसिफ, मटेरा से जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव,अखिलेश यादव व नानपारा से कर्मराज वर्मा, बलहा से विश्राम यादव व डा. ऐनुद्दीन, बहराइच से अयोध्या प्रसाद यादव ,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हाजी तेजा खां, हर्षित त्रिपाठी, नंदेश्वर यादव, पयागपुर से मिज्जन खां, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सुनील निषाद, राम सुरेश यादव, सदानंद शुक्ला, नासिर खान शिवपुर दीपनेंद्र यादव दीपक तथा जगदंबा प्रसाद यादव इत्यादि नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जफरुल्लाह खां बंटी ने बैठक का संचालन कर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव , रमेश गौतम तथा कैसरगंज के विधायक आनंद यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में मनु देवी, दीपक सिंह,पंकज दीक्षित, डॉ. अनवारुल रहमान खान सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: RLD ने किसानों से भरवाया मांग पत्र, CM Yogi को भेजा
