इतने दीप जलाएं कि धरा पर कहीं अंधेरा न रहे: मेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि श्रीराम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। शहरवासियों इस दिन को यादगार बनाना होगा। इतने दीप जलाएं कि धरा पर किसी जगह अंधेरा न रह जाए। उन्होंने कहा कि श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। श्रीराम जन्मभूमि निर्माण को लेकर …

बरेली,अमृत विचार। मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि श्रीराम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। शहरवासियों इस दिन को यादगार बनाना होगा। इतने दीप जलाएं कि धरा पर किसी जगह अंधेरा न रह जाए। उन्होंने कहा कि श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। श्रीराम जन्मभूमि निर्माण को लेकर 500 वर्षों से अधिक समय से लंबा संघर्ष चल रहा था। अब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।

दोपहर में होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को देख कर दर्शन करने की जरूरत है। शाम को अपने- अपने घरों पर दीपावली से भी अधिक दीए जलाएं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना संक्रमण समाप्त हो जाए तो भगवान श्रीराम का जाकर दर्शन करें और आशीष लें।

भाजपा ने बांटे दीए, नेताओं ने की तैयारी
भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ों ने बताया कि पार्टी कार्यालय को सजाया गया है। शहर में कार्यकर्ताओं के माध्यम से दीए भी बांटे गए हैं। मंदिर शिलान्यास की शाम अधिक से अधिक लोग अपने घरों में दीप जलाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद ने कहा कि शिलान्यास से बड़ी खुशी मिली है। इस दिन हम सभी को दीपावली से भी अधिक रोशनी करनी है। पूरा शहर जगमग हो जाए, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।

पूर्व विधायक व पूर्व मेयर ने कुंवर सुभाष पटेल ने मंगलवार को मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि बहुत सौभाग्य का दिन बुधवार का होगा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर महाराज सिंह ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद आज यह दिन देखने को मिल रहा है। हमें बहुत खुशी है। इसको शानदार तरीके दीप जाकर खुशी का इजहार करना होगा।

संबंधित समाचार