बरेली: खूब हुई दीयों की बिक्री, दीपावाली की तरह जगमग होगा शहर
बरेली,अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन पर देशभर में दीवाली मनाई जाएगी। जिले में भी हर घर में मिट्टी के दीए जलने की उम्मीद है। इसकी तैयारी अंतिम दिन तक जोरों पर रही। लोगों ने बड़ी संख्या में दीयों की खरीदारी की है। भूमि पूजन से एक दिन पहले कुम्हारों …
बरेली,अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन पर देशभर में दीवाली मनाई जाएगी। जिले में भी हर घर में मिट्टी के दीए जलने की उम्मीद है। इसकी तैयारी अंतिम दिन तक जोरों पर रही। लोगों ने बड़ी संख्या में दीयों की खरीदारी की है। भूमि पूजन से एक दिन पहले कुम्हारों के चेहरे भी खिले दिखे।
पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने पर देशभर में दीया जलाकर दिवाली मनाए जाने को लेकर पिछले कई दिनों तैयारियों जोरों पर थीं। बरेली में भी इसकी तैयारी चल रही थी। जिले के कुम्हार मिट्टी के दीए तैयार कर दीवाली मनाने की तैयारी में जुट गए थे। लाकडाउन लगने के बाद करीब चार महीने से खाली हाथ बैठे कुम्हारों का कहना है कि उन पर प्रभु श्रीराम की कृपा रही कि आर्थिक स्थिति कुछ हद तक पटरी पर लौटी है।
जिले की बात करें तो यहां करीब 425 लोग कुम्हारी कला का काम करते आ रहे हैं। कुम्हारों का कहना है कि वह नवंबर में दीवाली से एक महीना पहले ही मिट्टी के दीए और मिट्टी के बर्तनों को बनाकर स्टाक लगा देते थे और दीवाली पर बिक्री करते थे। अभी नवंबर की दीवाली भले ही दूर हैं, लेकिन श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर बड़ी संख्या में पहले ही दीये तैयार कर लिए गए थे।
मंगलवार को जब कुम्हारों से जानकारी की तो उन्होंने कहा पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हो रहा है और उस दिन देशभर में दीया जलाकर दीवाली मनाई जाएगी। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने दीवाली की तरह दीयों की खरीदारी की है। एक दिन में तकरीबन दो लाख तक दीयों की बिक्री हुई है।
इस साल दूसरी बार मनेगी दीवाली
वर्ष 2020 में यह पहला मौका होगा कि दूसरी बार दीवाली मनाई जाएगी। एक नवंबर में जो वर्षों से मनाते आ रहे हैं। दूसरी पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण पर नबंर की दीवाली और पांच अगस्त की दीवाली में कोई ज्यादा फर्क नहीं होगा। उसी तरह दीए जलेंगे और घरों में पूजा होगी। कुछ लोग सजावट भी करेंगे, जिसकी तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। कुछ लोग पटाखे फोड़ने की तैयारी में हैं।
कुम्हार आकाश मंडल का कहना है कि पांच अगस्त को श्री राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरा देश दीपोत्सव करने की तैयारी में लगा है। इससे कुम्हारों के कोरोना संक्रमण की वजह से ठप पड़े व्यवसाए को संजीवन मिली है। प्रभु राम की कृपा से पिछले तीन दिन में करीब 17 हजार दीयों की बिक्री हुई है। जो उम्मीद से काफी ज्यादा है।
करीब 15 वर्ष से मिट्टी के दिया सहित अन्य सामान बनाने का काम कर रहे कुम्हार मूर्तिलाल ने बताया कि ने बताया की ऐसी विकट स्थिति कभी नही आई थी। भूमि पूजन के दिन दीप प्रज्ज्वलित करने के कारण दीवाली से दो महीने पहले बिक्री तेजी से बढ़ी। जिससे थोड़ राहत भी मिली है।
