बरेली: निगम की गौशाला में नहीं होगी चारे की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रसोइघरों में खाने के रूप में कुछ भी बचेगा, बर्बाद नहीं जाएगा

बरेली, अमृत विचार। अब नगर निगम की गोशाला में पशुओं के लिए चारे की कमी नहीं रहेगी। रसोइघरों में खाने के रूप में कुछ भी बचेगा, वह बर्बाद नहीं जाएगा। नगर निगम कॉलोनियों में बचे हुए खाने को एकत्र करेगा, इसका प्रयोग चारे के रूप में गोशाला में होगा। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सप्ताह में एक दिन निगम का वाहन हर कॉलोनी में जाएगा। इस दौरान यदि कोई पशुओं के लिए हरा चारा भी देना चाहेगा तो निगम का वाहन वह भी लेगा।

शहर में अवैध कालोनियों की संख्या 200 से ज्यादा है। इनमें से आधी पॉश कालोनियों में शामिल हैं। इन कालोनियों में बेहतर सड़कें और संसाधन हैं। नगर निगम परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भी जाएगा। यहां ब्रेड फैक्ट्री हैं। इनमें भी काफी खाद्य वस्तु ऐसी बचती हैं जो पशुओं के काम आ सकती हैं। यह वाहन वहां से भी सामग्री एकत्र करेगा। जो लोग गाय को हरा चारा खिलाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें गाय नहीं मिलती है। ऐसे लोग भी जरूरत भर का हरा चारा वाहन में डाल सकेंगे। 

यह चारा कई गायों के लिए हो जाएगा। हरा चारा और खाद्य सामग्री अलग अलग रखने के लिए वाहन में दो बाक्स लगे होंगे। एक में हरा चारा तो दूसरे में रोटी या खाद्य सामग्री रखी जाएगी। वाहन के लिए ऐसा रूट बनाया जाएगा, ताकि वह कई कालोनियों को कवर कर सके। चालक बीच रास्ते से नहीं लौटे, इसके लिए वाहन में जीपीएस सिस्टम भी लगा होगा, ताकि पता चल सके चालक कहां-कहां गया है।

पशुओं के चारे के लिए भी एक वाहन लगाने की योजना है। निगम की गोशाला में कई गोवंश है। घरों में खाद्य सामग्री बचती है तो उसे सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। नगर निगम घर में बची रोटियां, हरा चारा जनता से लेने के लिए वाहन लगाएगा। शीघ्र योजना पर काम शुरू किया जाएगा-निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीएलओ कार्य में लापरवाही पर बीएसए ने 57 कर्मचारियों का वेतन रोका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन