लगातार तीसरे दिन पांच डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान
आज भी ठंड और कोहरे से राहत मिलने के संकेत नहीं, गुरुवार से बारिश की संभावना
लखनऊ। राजधानी में अगले 72 घंटे में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम यथावत बना रहेगा। वहीं बुधवार को तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी के साथ कोहरा छटेगा। वायुमंडल की मध्य सतह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है ।
आंचलिक विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मो. दानिश ने बताया कि तीन दिनों से शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रविवार शाम से सोमवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण दृश्यता तीन मीटर से भी कम रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 14.4 और न्यूनतम तापमान 0.4 की आंशिक बढ़त के साथ 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
लखनऊ का तापमान (आंकड़े डिग्री सेल्सियस में) :-
दिनांक – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
7 जनवरी – 4.0 – 13.9
8 जनवरी – 4.1 – 13.3
9 जनवरी – 4.5 – 14.4
ये भी देखें : इनवेस्टर्स समिट से पहले यूपी दिवस में भी होगा निवेश और रोजगार का प्रदर्शन
