प्रयागराज: राहुल गांधी के बयान से नाराज तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान से नाराज प्रयागवाल सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संगम क्षेत्र में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान कि “ये देश तपस्या का है पुजारियों का नहीं ” बचकाना है और उन्हें गैर जिम्मेदाराना बयान से बचना चाहिए।

प्रयागवाल के सदस्यों ने राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाते हुए उनके इस असंसदीय शब्द को वापस लेने और देश के पुजारियों से माफी मांगने की मांग की। पालीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेता को सनातन धर्म की जानकारी हासिल करनी चाहिए। सनातन धर्म में सबके अपने धार्मिक कृत्य हैं, सबके अपने कार्य हैं। तप करने वाला तपस्वी और पूजा पाठ कराने वाला पुजारी किसी के लिये भी अपशब्द कहना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें:-एमएलसी स्नातक चुनाव: भाजपा प्रत्याशी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कराया नामांकन

 

संबंधित समाचार