Twitter War के बाद अखिलेश ने Social Media को लेकर बदली रणनीति, अब नई टीम संभालेगी कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ट्विटर वार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब सपा की सोशल मीडिया की टीम में बड़ा बदलाव किया जाएगा। सपा सोशल मीडिया सेल को देखने के लिए अब नई टीम देखेगी। 

सपा के सूत्रों के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया टीम में  बदलाव का फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो अब नई टीम समाजवादी पार्टी का सोशल मीडिया संभालेगी।

बता दें, अभद्र भाषा का इस्तेमाल के आरोप में सपा एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि 24 घंटे के अंदर सपा के सोशल मीडिया सेल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की सोमवार को रिहाई हो गई है।

यह भी पढ़ें:-SGPGI: सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार से Dr. Akash Mathur सम्मानित

संबंधित समाचार