Auraiya Crime : किसान की हत्या कर शव मंदिर के कमरे में फेंका, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Crime औरैया में किसान की हत्या कर फेंका शव।

Auraiya Crime औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में किसान की हत्या करने के बाद शव को मंदिर के कमरे में फेंक दिया। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Crime अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में सोमवार की रात किसान की हत्या कर शव गांव के बाहर बने मंदिर के कमरे में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके  पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं, पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गांव वीरपुर निवासी शिवराज सिंह 70 वर्ष पुत्र नबाब सिंह का शव गांव के बाहर बने दुर्गा देवी मंदिर के निकट कमरा के अंदर खून से लथपथ मिला। जब काफी देर तक शिवराज सिंह घर नहीं पहुंचे तो उसने उनकी तलाश की। तभी ग्रामीणों ने सूचना दी कि शिवराज सिंह का शव मंदिर के कमरे में पड़ा है।

मृतक के पुत्र विवेक उर्फ लल्ला सेंगर ने पुलिस सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। विवेक सेंगर ने पुलिस को बताया पिता शाम 6 बजे घर से खाना खाकर निकल कर खेत की तरफ कहकर निकले थे।

काफी रात हो जाने से घर पर 9:30  बजे तक न आने पर गांव में लड़का अपने साथी को लेकर ढूढते हुए गया। मन्दिर कमरे के पास जाके देखा तो कमरा की बाहर से कुंडी लगी थी कुंडी खोलकर देखा कमरा अंदर पड़े धान के पलारी पर शव पड़ा मिला।

मृतक के दाया हाथ साइड घाव काफी है जिसमें से खून निकल रहा था इससे लगता है किसी ने हत्या की है। सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया घटना की जानकारी की जा रही है। मृतक के पुत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में पुष्टि हो जाएगी।

संबंधित समाचार