बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस एवं अहमदाबाद के बीच विशेष किराए पर एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।  ठाकुर ने बताया कि ट्रेन संख्या 09139 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 12 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस से 19.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें- सरकार 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर पाएगी

इसी तरह ट्रेन संख्‍या 09140 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शुक्रवार 13 जनवरी को अहमदाबाद से 16:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 09139 एवं 09140 की बुकिंग 11 जनवरी से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्यक्‍त ट्रेन विशेष किराए पर स्‍पेशल ट्रेनों के रूप में चलेगी। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इएनक्यूयूआईआरवाय.आईएनडीआईएएनआरएआईएल.जीओवी.आईएन पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- IGI हवाई अड्डे पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

 

 

संबंधित समाचार