बरेली: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों ने झेली ठिठुरन की मार
गरीब रथ 9 घंटा तो गंगा सतलुज 8 घंटा हुई लेट, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी हुए परेशान
बरेली, अमृत विचार। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया है। रात हो या दिन ट्रेनों के इंतजार में रेलवे यात्रियों का वक्त ठिठुरन भरा गुजर रहा है। मंगलवार को बरेली जंक्शन पर दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची। इसके अलावा काफी संख्या में ट्रेनें देरी से चल रहीं थीं। प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने वाले अभ्यर्थी भी सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी रेलवे को बताते दिखे। गरीबरथ, नौचंदी, हमसफर, अवध असम, गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से जंक्शन पहुंचीं।
12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 9 घंटा 33 मिनट, 12209 काठ गोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस 7 घंटा 45 मिनट, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस 6 घंटा, 22317 हमसफर एक्सप्रेस 4 घंटा 7 मिनट, 12371 हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटा, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटा 56 मिनट, 13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस 4 घंटा 30 मिनट, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 3 घंटा और 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस 1 घंटा 49 मिनट देरी से बरेली जंक्शन पर पहुंचीं।
इसके अलावा 15910 अवध असम एक्सप्रेस 4 घंटा, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 8 घंटा, 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस 2 घंटा 36 मिनट, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 2 घंटा 43 मिनट, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस 5 घंटा 15 मिनट, 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 3 घंटा 12 मिनट, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2 घंटा 22 मिनट, राज्यरानी एक्सप्रेस 6 घंटा, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस 2 घंटा 55 मिनट, 19602 न्यू जलपाई गुड़ी उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 3 घंटा 40 मिनट, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 3 घंटा 5 मिनट, 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली 2 घंटा 25 मिनट की देरी से पहुंचीं। इसके अलावा 13009 दून एक्सप्रेस 5 घंटा, 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल 9 घंटा की देरी से चल रहीं थीं।
ये भी पढ़ें- बरेली: BSNL के 4G टावर लगाने को मांगी जमीन, अपर मुख्य सचिव ने DM को भेजा पत्र
