बरेली: इस बार 90 हजार किसानों को नहीं मिल पाएगा PM किसान सम्मान निधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ी संख्या में किसानों नहीं कराई ई-केवाईसी, अटक सकती है 13 वीं किस्त, किसानों को किया जा रहा जागरूक

बरेली, अमृत विचार। जनपद के 90 हजार से अधिक किसानों के खातों में इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त नहीं पहुंच पाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन किसानों ने अभी तक अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसको लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में करीब पांच लाख किसान हैं।

उप कृषि निदेशक डा. दीदार सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त के समय ही ई-केवाईसी कराए जाना अनिवार्य किया गया था। इसी क्रम में कृषि विभाग की ओर से जिलेभर में अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान 71 प्रतिशत कृषकों ने ई-केवाईसी करा ली। वर्तमान में 13वीं किस्त खातों में भेजने की तैयारी है। 

जनपद में 90700 कृषक ऐसे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे कृषकों के लिए कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए किसान बिलवा स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्थापित पीएम किसान हेल्प डेस्क 7310504980 व 7983708328 ) पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: ठंड में भी ट्रैफिक बढ़ा, दिनभर चौराहे होते रहे जाम

संबंधित समाचार