बरेली: मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम, शुक्रवार को बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकतम तापमान में माइनस 9 डिग्री की गिरावट के साथ 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बरेली, अमृत विचार। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण ठंड ने मंगलवार को दिन भर कंपकंपाया। जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से माइनस नौ डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में माइनस दो डिग्री की गिरावट के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं निकली। ऊपर से पछुआ हवाओं ने तापमान को और ठंडा किया। स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोग कांप रहे थे। कोहरे के साथ गलन रही। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पछुआ हवाओं की गति करीब 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को कोहरा व धुंध होने के आसार हैं, जबकि गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। जबकि शुक्रवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान 10 व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। मकर संक्रांति के बाद धूप निकलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों और अस्पतालों पर छापे

संबंधित समाचार