Winter In UP: कोहरे की चादर में लिपटा Kanpur, विजिबिलिटी शून्य हाेने से वाहनों की थमी रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Winter In UP कानपुर में कोहरे के कारण सड़कों पर कम लोग आ रहे नजर।

Winter In UP कानपुर में मंगलवार को धूप खिलने के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया। सुबह से ही कोहरे छाने से विजिबिलिटी शून्य हो गई। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई।

कानपुर, अमृत विचार। Winter In UP मंगलवार को धूप खिलने के बाद बुधवार को फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। तापमान चार डिग्री सेल्सियस होने से लोगों को हाडकंपाउ ठंड का सामना करना पड़ा।

दोपहर 12 बजे तक मौसम को देख पूरे दिन सूरज के दुबके रहने का अनुमान लगाया जा रहा। दोपहर तीन बजे के बाद पारा और लुढ़कने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

कड़ाके की सर्दी के साथ बुधवार को कोहरे की दृश्यता ने भी प्रभावित किया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को प्रभाव पड़ा। रोज रेहड़ी लगाने वाले ठंड से बेहाल रहे।

शहर में चुन्नीगंज, फजलगंज, विजय नगर, रावतपुर, परेड, घंटाघर सहित पूरे शहर में सड़कों के किनारे व चौराहों पर लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। जहां निगम की लकड़ियां नहीं पहुंची, वहां लोगों को कचरा जलाने पर विवश होना पड़ा।

बाइक पर निकले लोग टोपी, ग्लब्स के बगैर नहीं निकल सके। बच्चे और बुजुर्गों ने घर के भीतर ही वक्त काटना सही समझा। घरों और कार्यालयों में रूम हीटर, ब्लोवर और अंगीठी में अलाव जले। मौसम विभाग वही कम से कम चार दिन और इसी तरह ठंड रहने का अनुमान लगा रहा है। रात में पारा दो डिग्री तक और लुढ़क सकता है।

वहीं हवाओं की गति धीमी होने से दिन भर कोहरा बने रहने की संभावना है तो वहीं रात में कोहरे की विजीविलिटी चार से पांच मीटर तक ही रह सकती है।

संबंधित समाचार