21 जनवरी को मुंबई में होगा 17वां Bhojpuri Film Awards का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत का जूरी बेस्ट अवार्ड '17 वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड' 21 जनवरी को मुंबई में आयोजित होगा। 17 वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा प्रस्तुत करेगी। 

आईवीरा के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक ने बताया कि 'भोजपुरी फिल्म अवार्ड' के 17वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई के अथरवा कॉलेज में होगा, जहां फिल्मों सितारों का महाकुंभ लगने वाला है। उन्होंने बताया कि यह एक निष्पक्ष अवॉर्ड शो है, जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म से लेकर इससे जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। 

अशोक प्रसाद अभिषेक ने बताया कि आई ईव एरा 'भोजपुरी फिल्म अवार्ड' के 17वें संस्करण में अवॉर्ड के अलावा भोजपुरी सिने दुनिया की सुपर स्टार का एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस होगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री आज कल काफी ग्रो कर रही है। ऐसे में यहाँ काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया है। यह बेहद खास होने वाला है। फिल्मों का चयन से लेकर सबों के योगदान को शॉर्ट लिस्टेड किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  Golden Globe Awards: Film RRR के गाने Nattu Nattu को मिला Best Original Song Motion Picture award

संबंधित समाचार