गौतमबुद्ध नगर: ग्रेनो में शुरू हुआ Auto Expo -2023, 13 जनवरी से होगी Public Entry

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। प्रतिष्ठित मेगा ऑटो मोबाइल शो ऑटो एक्सपो-2023 ग्रेटर नोएडा में शुरू हो चुका है। बुधवार को ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, टोयोटा, टाटा मोटर्स, एमजी, किआ, हुंडई मोटर इंडिया और बीवाईडी की गाड़ियां रखी गईं हैं। एक्सपो के पहले 2 दिन में पब्लिक एंट्री नहीं है। आम लोगों के लिए ये शो 13 जनवरी से ओपन किया जा रहा है। आज कई कंपनियां अपने लेटेस्ट वैरियंट गाड़ियों की लॉन्चिंग करेंगी।  सुबह मारुति की कॉन्सेप्ट कार की लांन्चिंग हुई। इसमें EVX एसयूवी को लोगों के सामने लाया गया। एक बार की चार्जिंग में ये एसयूवी 550 किमी चलेगी। 

MG मोटर्स ने ऑटो शो में अपनी प्रीमियम कार हेक्टर का फेसलिफ्ट पेश किया। इस मॉडल में कंपनी ने 11 नए फीचर्स देने का वादा किया है। इसमें 11 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने 5 और 7 सीटर मॉडल के अलग-अलग वैरिएंट की कीमत 15 लाख से लेकर 22 लाख तक तय की है।

ये भी पढ़ें -  21 जनवरी को मुंबई में होगा 17वां Bhojpuri Film Awards का आयोजन

संबंधित समाचार