मेरठ: बंदरों के हमले से घायल हुआ किशोर, उपचार के दौरान मौत
मेरठ, अमृत विचार। मवाना में बंदरों का आतंक से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त होने से लोग अपने घरों में कैद हो गये हैं। चार दिन पहले बंदरों के हमले से छत से गिरे किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की जान चली जाने पर लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: दिल्ली रोड पर धंसी सड़क, रैपिड रेल का बन रहा भूमिगत ट्रैक
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी होमगार्ड मोहसिन के 15 वर्षीय पुत्र शामी को अकेला देख शनिवार को बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। था। बंदरों से बचने के लिए किशोर शामी ने जान बचाते हुए छत से छलांग लगा दी थी। छत से नीचे गिरने पर किशोर के सिर की हड्डी टूट गई थी। जिसे, परिजनों ने मेरठ नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बंदरों के आतंक से घायल किशोर शामी ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर की जान चली जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया ने एसडीएम मवाना को प्रार्थना पत्र देकर बंदरों से निजात दिलाए जाने की मांग की।
ये भी पढ़ें- मेरठ: वृद्ध आश्रम में ठंड लगने से हुई वृद्ध की मौत
