मेरठ: वृद्ध आश्रम में ठंड लगने से हुई वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैडा गांव स्थित वृद्ध आश्रम में मंगलवार को ठंड के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव आश्रम के पदाधिकारियों को सौंप दिया। शिव कुंज कॉलोनी भोला रोड मेरठ निवासी रामानंद शर्मा 72 वर्ष थे। वह चार माह से वृद्ध आश्रम में रह रहे थे।

मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने  पर आश्रम के पदाधिकारियों ने उन्हें दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी पल्लवपुरम पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के पदाधिकारियों ने उनके दूर के एक रिश्तेदार को जानकारी दी और सूरजकुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया।

ये भी पढ़ें - मेरठ: मुखबिरी के शक में पथराव और फायरिंग, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार