गाजियाबाद में पकड़े गए Fraud Saiyaan, खुद को IAS बताकर की शादी, दहेज समेट हुए फरार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। आपने लुटेरी दुल्हनों के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन आज आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसमें दूल्हा फर्जी आईएएस बनकर शादी करता है, सारा दहेज समेटता है और फिर एक दूसरी लड़की के साथ लिव-इन में रहने लगता है। अब ये महाशय पुलिस की गिरफ्त में हैं।     

मामला आगरा का है, यहां के एत्माद्दौला के कालिंदी विहार के रहने वाले श्रीनिवास ने बेटी खुशबू की शादी 15 मार्च, 2021 को संजय सिंह से की थी। संजय मथुरा का रहने वाला है। उसने खुद काे ट्रेनी IAS बताया था। भरोसे के लिए IAS का अपना फर्जी पहचान पत्र भी उन्हें दिखाया। पुलिस अधिकारियों के साथ उसके फोटो देखकर ससुराल वालों को उसके IAS होने का विश्वास हो गया था।  

ये है मामला 
आगरा पुलिस ने गाजियाबाद से एक फर्जी IAS गिरफ्तार किया है। उसकी कहानी किसी फिल्म स्टोरी से काम नहीं है। उसने खुद को IAS बताकर शादी की। साथ ही दहेज में 40 लाख कैश, लग्जरी कार और 350 ग्राम सोने की ज्वेलरी ले ली। फिर अपनी पत्नी को घर से भगा कर नोएडा में एक दूसरी युवती के साथ लिव-इन में रहने लगा। खुशबू के ससुराल पहुंचने पर संजय और ससुरालवालों ने नोएडा में फ्लैट की डिमांड करने लगे। इस दौरान आरोपी ने पत्नी का अबॉर्शन भी करा दिया। विरोध करने पर पति और ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इसकी शिकायत लेकर श्रीनिवास बेटी की ससुराल मथुरा पहुंचे। आरोप है कि ससुर रनवीर सिंह और सास शिव कुमारी ने धमकी दी। उनपर गोली भी चलाई गयी लेकिन वह किसी तरह से बचकर भाग निकले।

बाद में उसकी खोजबीन करते हुए जब उसके ससुर नोएडा पहुंचे, तो उन्हें अपने घर न बुलाकर दूसरी जगह मुलाकात की। मगर, उसकी पोल खुल गई और ससुर ने उसे गिरफ्तार करवा दिया। श्रीनिवास ने 30 जुलाई 2022 को एत्माद्दौला थाने में संजय, रनवीर और शिव कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंटोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पीड़ित की बताई गई बात सही निकली।

मंगलवार को पुलिस दबिश देने गई तो सोसाइटी के लोग वहां जुट गए। पुलिस से पूछताछ करने लगे। पुलिस ने बताया कि संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वह IAS अधिकारी नहीं है, जिससे सोसाइटी के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस का पता चलने पर संजय टॉयलेट में छिप गया। उसकी महिला मित्र ने संजय के वहां होने से मना किया। महिला पुलिस की मदद से फ्लैट की तलाशी लेने पर आरोपी वहां मिल गया। सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - विमान में पेशाब करने का मामला: दिल्ली की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा 

संबंधित समाचार