Mahoba: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Mahoba News महोबा में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस।

Mahoba News महोबा में पुरानी पेंशन बहालीइ को लेकर कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

महोबा, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को पुराने विकास भवन परिसर से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस आजाद तिराहा, परमानंद चैराहा, रोडवेज तिराहा, आल्हा चैक होते हुए अंबेडक पार्क पहुंची, जहां पर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर पेंशन बहाली की मांग की। साथ ही आगाह किया कि यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल न की गई तो संघ शांत नहीं बैठेगा। 

जुलूस उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ महोबा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह वर्मा, जिला मंत्री परमलाल कुुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गई। बाद में कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कई प्रांतों में सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है।

अब उत्तर प्रदेश का लगभग 13 लाख सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक आपकी तरफ टकटकी लगाए हुये हैं कि कब सरकर उत्तर प्रदेश कर्मचारियों और शिक्षकों को भी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल करती है। 

ज्ञापन में बताया कि कर्मचारियों और शिक्षकों ने सदैव सरकार के सभी आदेशों का सम्मानपूर्वक पालन किया है और समय समय पर सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर हर निर्णय में अपना योगदान दिया है। आज प्रदेश के सभी शिक्षक और कर्मचारी दूसरे प्रांतों की तरह उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।

ज्ञापन में अनुरोध किया कि प्रदेश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होने पर उन्हें किसी पर बुढ़ापे में आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। रैली दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अजय तिवारी, मंत्री सुलेमान खान सहित तमाम कर्मचारियों ने भी शामिल होकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का उत्साह बढ़ाया।

संबंधित समाचार